Sunday, February 1, 2026
Homeदेशआत्महत्या करने से पहले धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंचा था पंचकूला...

आत्महत्या करने से पहले धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंचा था पंचकूला में सुसाइड करने वाला परिवार? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

एक ही परिवार के साथ लोगों की आत्महत्या का मामला सामने आया। बताया जा रहा था कि यह परिवार बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने पहुंचा था उसके बाद इस परिवार ने आत्महत्या कर ली। वहीं अब इस मामले पर पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

-

Panchkula Suicide Case: पंचकूला मैं एक ही परिवार के साथ लोगों की आत्महत्या के मामले ने सभी को चौंका दिया है। शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और एक ही परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। जिस समय पंचकूला में बाबा बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही थी इस दौरान एक ही परिवार के साथ लोगों की आत्महत्या का मामला सामने आया। बताया जा रहा था कि यह परिवार बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने पहुंचा था उसके बाद इस परिवार ने आत्महत्या कर ली। वहीं अब इस मामले पर पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

सुसाइड से पहले क्या धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंचा था परिवार?

पंचकूला में एक ही परिवार के साथ लोगों की आत्महत्या के मामले में पुलिस से सवाल किया गया कि क्या यह परिवार इस कथा में शामिल होने गया था पुलिस ने इससे इनकार कर दिया। पंचकूला के डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने कहा,”नहीं, ऐसा नहीं है। क्योंकि कुछ सीसीटीवी फुटेज मेरे पास आई है, 6:45 की है और सेक्टर 27 के अंदर फुटेज के अंदर गाड़ी खड़ी हुई दिखाई दी है यह रात तक खड़ी हुई है। जब तक हमारी ईआरवी नहीं पहुंची है।” उन्होंने आगे कहा कि इस केस में सबसे महत्वपूर्ण एंगल फाइनेंस का है दूसरा सोशल मीडिया अकाउंट सबके वेरीफाई किया जा रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि किस तरह की ये लोक गतिविधियां करते थे तीसरा सीसीटीवी फुटेज को वेरीफाई किया जा रहा है कि गाड़ी कहां से आई, कैसे आई। कुछ सीसीटीवी फुटेज हम लोगों को मिले भी हैं।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

वही डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि हम ये भी जांच कर रहे हैं कि इन लोगों का व्यक्तित्व कैसा था। आखिर ऐसी क्या परिस्थित बनी कि पूरे परिवार ने सुसाइड कर लिया इसकी भी जांच कर रहे हैं। फौरन सिंह टीम को गाड़ी के अंदर से उल्टी और कुछ खाने का सामान मिला है, और उसकी भी जांच कराई जा रही है। आखिरी एंगल हैंडराइटिंग की हैं। जो हैंडराइटिंग हमें सुसाइड नोट के ऊपर मिली है उसको हम अपनी फॉरेंसिक टीम से वेरीफाई करवा रहे हैं कि यह किसने लिखा है? पुलिस अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है।

Read More-‘अग्निवीर जिंदाबाद, भारत माता की जय…’ अमिताभ बच्चन का पोस्ट हुआ वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts