Tuesday, March 3, 2026
HomeEntertainmentशनि और राहु-केतु के दोष से मुक्ति पाने के लिए जरूर करें...

शनि और राहु-केतु के दोष से मुक्ति पाने के लिए जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगी सभी परेशानियां

ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु सहित शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए एक अचूक उपाय के बारे में बताया गया है जिसे करने से आपका जीवन बदल जाएगा। कभी भी आपके घर में अन्न धन की कमी नहीं रहेगी।

-

Shani Rahu Ketu Remedy: शनि और राहु -केतु तीनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। राहु और केतु छाया ग्रह माना जाता है। वही शनिदेव को भी न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव जिस जातक पर नाराज होते हैं उसे उसके कर्मों के अनुसार फल मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु सहित शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए एक अचूक उपाय के बारे में बताया गया है जिसे करने से आपका जीवन बदल जाएगा। कभी भी आपके घर में अन्न धन की कमी नहीं रहेगी।

काली गाय को खिलाएं रोटी

काली गाय का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। अगर किसी की कुंडली में शनि असुभ स्थिति में है या साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है तो उसे हर शनिवार को काली गाय को रोटी खिलाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपका क्रोध शांत होगा आर्थिक परेशानियां दूर होगी कर्ज और मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगा। वहीं काली गाय को रोटी खिलाना केवल शनि के लिए ही नहीं बल्कि राहु और केतु जैसे छाया ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी काम करता है। अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है यह राहु- केतु की दशा चल रही है तो यह उपाय अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।

किस समय खिलाए काली गाय को रोटी?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काली गाय को रोटी खिलाने के लिए सबसे अच्छा दिन शनिवार है ऐसे में इस दिन सुबह स्नान के बाद शुद्ध मन से गेहूं की रोटी बनाकर उसमें गुड और तिल मिलाएं इसके बाद रोटी पर थोड़ा सा सरसों का तेल भी लगाएं। इतना करने के बाद रोटी काली गाय को श्रद्धा पूर्वक खिलाए साथ ही इस दौरान ‘ओम शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-भूलकर भी घर में ना लगाएं ये 2 पौधे,शरीर में लग जाता है रोग, कर देते हैं कंगाल

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts