MP News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद अब डिप्टी सीएम का बयान चर्चा में आ गया है। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवाद में आ गए हैं। डिप्टी सीएम ने एक कार्यक्रम के दौरान देश की सेना को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
जगदीश देवड़ा ने दिया विवादित बयान
जबलपुर में आयोजित एक सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि,”आज पूरा देश, देश की सेना और हमारे सैनिक भी नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है।” महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का यह बयान चर्चा में आ गया और राजनीतिक गलियारों में हलचल भी मच गई। वही इस बयान के साथ उन्होंने कहा जिस तरह पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का बदला लिया वह काबिल-ए-तारीफ है।
कांग्रेस प्रवक्ताओं ने की माफी मांगने की मांग
वही जगदीश देवड़ा के इस बयान पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने देवड़ा से माफी मांगे की मांग की है और कहा कि सी देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करती है, ना किसी व्यक्ति विशेष के प्रति नतमस्तक होती है।’ विपक्षी दलों ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सेना को राजनीति में घसीटना गलत है और यह बयान सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।
Read More-IPL छोड़ देश लौट रहे मिचेल स्टार्क को आया फैन पर गुस्सा, बोले ‘चले जाओ…’
