Karnatak News: ज्यादातर देखा जाता है कि जब बच्चे परीक्षा में फेल हो जाते हैं या नंबर आते हैं तो उनके माता-पिता और उनके करीबी उन्हें काफी खरी खोटी सुनाते हैं जिससे बच्चे परेशान हो जाते हैं और वह गलत कदम उठा लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए पेरेंट्स को यह समझने की जरूरत है कि कम नंबर या फेल हुए बच्चों के प्रति वैसा ही व्यवहार रखें जैसे वह पहले रखते थे। कर्नाटक के एक ऐसे पेरेंट्स से इस बात की सीख लेनी चाहिए कि उन्हें अपने बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।
दसवीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हुआ बेटा
कर्नाटक के बागलकोट में बसवेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र अभिषेक चोलचागुड्डा ने 600 में से केवल 200 नंबर पाए। जिसकी वजह से वह फेल हो गया फेल होने की वजह से उसके कॉलेज के दोस्तों ने उसकी खूब मजाक उड़ाया। लेकिन अभिषेक के माता-पिता ने उसका साथ दिया और इस मुश्किल घड़ी में उसके साथ खड़े रहे। उन्होंने अपने बेटे का उत्साह बढ़ाने के लिए जश्न मनाया और केक काटा। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि तुम भले ही परीक्षा में फेल हुए हो लेकिन जिंदगी में फेल नहीं हो सकते हैं।
माता-पिता की बातें सुन भावुक हुए अभिषेक
अभिषेक के माता-पिता ने अपने बच्चों से कहा कि तुम परीक्षा में भले ही असफल हो गए हो लेकिन जीवन में नहीं तुम हमेशा फिर से कोशिश करते रहो और अगली बार सफल हो सकते हो। माता-पिता की बातें सुनकर अभिषेक भावुक हो गया और कहा कि मैं भले ही असफल हो गया हूं लेकिन मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया। मैं फिर से परीक्षा दूंगा और पास हो जाऊंगा जीवन में सफल होकर दिखाऊंगा।
Read More-‘पाकिस्तान से युद्ध करेंगे भी या नहीं…’, पीएम मोदी पर संजय राउत ने उठाये सवाल
