Sunday, February 1, 2026
HomeखेलCSK फैन ने की शर्मनाक हरकत! किया देश विरोधी काम? पहलगाम आतंकी...

CSK फैन ने की शर्मनाक हरकत! किया देश विरोधी काम? पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा है मामला

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर आईपीएल ने भी शोक जताया है। मुंबई और हैदराबाद के मुकाबले में 1 मिनट का मौन रखा गया था। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैन की इस हरकत पर लोग भड़क गए हैं और विदेशी अंपायर ने वीडियो शेयर किया है।

-

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला कर दिया। आतंकवादियों ने 26 बेगुनाह लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश के लोगों में आक्रोश है और भारत की जनता बदले की मांग कर रही है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर आईपीएल ने भी शोक जताया है। मुंबई और हैदराबाद के मुकाबले में 1 मिनट का मौन रखा गया था। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैन की इस हरकत पर लोग भड़क गए हैं और विदेशी अंपायर ने वीडियो शेयर किया है।

आईपीएल में रखा गया था 1 मिनट का मौन

मंगलवार के दिन 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। इसके बाद 23 अप्रैल को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया है। लेकिन आईपीएल ने आतंकी हमले पर शोक जताते हुए 1 मिनट का मौन रखा था जहां पर खिलाड़ी और कमेंटेटर से लेकर अंपायर और दर्शक ने 1 मिनट का रखा है। मैदान पर खिलाड़ी अपने काली पट्टी बांधकर उतरे थे।

CSK फैन की शर्मनाक हरकत?

दिग्गज अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 23 अप्रैल को खेले गए मुकाबले का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेडियम में सभी लोग पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मौन रखे हुए हैं तो वहीं सीएसके की जर्सी पहले हुए एक शख्स बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विदेशी अंपायर ने लिखा “पहलगाम हमले के विरोध में सभी लोग एकजुटता से खड़े हैं, लेकिन एक फैन ने ऐसा नहीं किया। CSK के फैंस ही ऐसा क्यों करते हैं, मैं इसका जवाब जानना चाहता हूं।”

Read More-पहलगाम आतंकी हमले पर आया पूर्व पाक कप्तान का रिएक्शन, पोस्ट पर जताया दुख

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts