Neha Marda Comeback: टीवी सीरियल बालिका वधू में गहना का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुई नेहा मर्दा काफी दिनों से पर्दे से गायब चल रही थी। 13 साल बाद नेहा मर्दा अब टीवी पर वापसी करने को तैयार हैं। पर्दे से दूर रहने के बावजूद भी नेहा मर्दा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अब इसी बीच नेहा मर्दा ने अपने कमबैक की जानकारी फैंस को दी है।
कम बैक करने जा रही नेहा मर्दा
टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री नेहा मर्दा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह टीवी पर वापसी करने जा रही है। नेहा एक वीडियो में कहती हुई नजर आ रही है कि वह अब ऑडियंस दे रही है और जल्द ही वापसी करेंगी। नेहा मर्दा की वापसी की खबर सुनते ही फैंस काफी खुश हैं। नेहा मर्दा शादी के बाद मुंबई छोड़कर पटना शिफ्ट हो गई थी। नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद मां बनी है।
View this post on Instagram
2 साल पहले दिया बेटी को जन्म
नेहा मर्दा एक्टिंग की दुनिया से एकदम से गायब हो गई थी नेहा मर्दा ने शादी के 10 साल बाद एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया बेटी का नाम अनायरा रखा है। उनकी बेटी 2 साल की हो गई है। बेटी के जन्म के बाद नेहा का वजन काफी बढ़ गया था उन्होंने एक्सरसाइज और डाइट करके अपना वजन कम किया है। नेहा मर्दा ‘बालिका वधू’ से लेकर ‘डोली अरमानों की’ जैसे टीवी शो में नजर आई थी।
Read More-केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने बेटी का रखा ये नाम, सुनकर विराट की पत्नी अनुष्का ने किया कमेंट
