Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इस बार आईपीएल का 18वां सीजन चल रहा है और रोहित शर्मा पिछले 18 साल से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े में मुकाबला खेला गया है इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सम्मानित किया है।
रोहित शर्मा को मिला खास सम्मान
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने टीम इंडिया के वन डे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ख़ास सम्मान दिया है और उन्हें आईपीएल के 18 सीजन का टोकन दिया गया है। लगातार 18 आईपीएल खेलने के कारण उन्हें बीसीसीआई के द्वारा सम्मानित किया गया है इससे पहले यह अवार्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी दिया गया था।
View this post on Instagram
पांच बार चैंपियन बन चुके रोहित
रोहित शर्मा ने काफी लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है इसी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं हालांकि अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तानी के पद से हट चुकी है और वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं जहां पर आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल रहा है और वह खराब फार्म से जूझ रहे हैं
