HomeखेलIPL 2025 के बीच KKR ने लिया बड़ा फैसला, अचानक इस ऑलराउंडर...

IPL 2025 के बीच KKR ने लिया बड़ा फैसला, अचानक इस ऑलराउंडर खिलाड़ी की कराई टीम में एंट्री

इसी बीच आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अचानक इस ऑलराउंडर खिलाड़ी की एंट्री करवाई है। कोलकाता ने इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया है।

-

Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 की चैंपियन टीम है जिस कारण कोलकाता आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में ट्रॉफी बचाने के इरादे से उतरी है। आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद कोलकाता की शुरुआत आईपीएल 2025 में अच्छी नहीं रही है। अभी इसी बीच आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अचानक इस ऑलराउंडर खिलाड़ी की एंट्री करवाई है। कोलकाता ने इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया है।

कोलकाता से जुड़ा ये खिलाड़ी

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स में ऑलराउंडर खिलाड़ी अभिषेक कुमार दलहोर की एंट्री हुई है। अभिषेक कुमार दलहोर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर शामिल हुए हैं। लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अभिषेक कुमार दलहोर को कोलकाता ने अपने साथ आईपीएल 2025 के बीच सीजन में जोड़ लिया है अब वह नेट गेंदबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे।

ऐसा रहा कोलकाता का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान के रूप में बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का सेलेक्शन किया था। अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 में कोलकाता की कप्तानी कर रहे हैं। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेले हैं जिसमें कोलकाता को दो मुकाबले में जीत मिली है जबकि तीन मैच में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा था। जिस कारण कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में 4 पॉइंट के साथ छठे नंबर पर है।

Read More –सीमा सजदेह के साथ तलाक के बाद इस हसीना के साथ IPL देखने पहुंचे सोहेल खान? वायरल हो रही तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts