Surya Grahan 2025: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों ही बहुत अशुभ माने जाते हैं। इस साल चैत्र मास की अमावस्या तिथि 29 मार्च को है और इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के सूतक काल को बहुत ही अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ ऐसे काम है जो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं न करें ये काम
-सूर्य ग्रहण की अवधि में गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान अपनी आंखों से ग्रहण भी नहीं देखना चाहिए।
-सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सुई धागे और नुकीली जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे सभी कार्यों से सूर्य ग्रहण के दिन बचना चाहिए।
-सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को जितना हो सके उतना मंत्रो का जाप करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान की फोटो और मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए ग्रहण के दौरान भगवान को स्पर्श करना बहुत ही अशुभ माना गया है।
-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान सोने से गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने और भोजन करने से परहेज करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दिन बिना स्नान किये किसी चीज को छूना अशुभ माना गया है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-चैत्र अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
