Monday, February 2, 2026
Homeदेशछात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले प्रिंसिपल को किया गया गिरफ्तार,...

छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले प्रिंसिपल को किया गया गिरफ्तार, वाशरुम में लगवाए थे कैमरे

छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर आरोप आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य मश्कुर अली यौन उत्पीड़न करता था। उन्होंने सड़कों पर उतरकर कार्रवाई की मांग भी की थी प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने आरोपी प्रधानाचार्य को फांसी दिए जाने की भी मांग की थी।

-

Rajasthan Crime News: जयपुर के कॉलेज से बहुत ही शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला सांगानेर स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का है जहां पर प्रधानाचार्य सैयद मशकूर अली के खिलाफ 50 से अधिक छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके आरोप में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप

छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर आरोप आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य मश्कुर अली यौन उत्पीड़न करता था। उन्होंने सड़कों पर उतरकर कार्रवाई की मांग भी की थी प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने आरोपी प्रधानाचार्य को फांसी दिए जाने की भी मांग की थी। छात्राओं ने बताया कि मश्कुर ने वॉशरूम में कैमरा लगा रखा था पुलिस ने लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है। शुरुआती जांच के बाद मश्कुर अली को गिरफ्तार कर लिया गया। टीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कॉलेज स्टाफ ने भी 3 फरवरी को तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव से शिकायत की थी।

प्रधानाचार्य को किया गया सस्पेंड

जांच में दोषी पाए जाने के बाद मश्कुर को सस्पेंड कर दिया गया। मश्कुर अली की प्रिंसिपल पद पर नियुक्ति साल 2023 में हुई थी। प्रधानाचार्य पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का भी आरोप है। वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का कहना है कि मामला सरकार के संज्ञान में है। उन्होंने गंभीर विषय बताते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read More-जोस बटलर के राजस्थान से रिलीज होने पर छलका संजू सैमसन का दर्द, कहा ‘वह मेरे बड़े भाई जैसे…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts