Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मेगा ऑक्शन के इवेंट का आयोजन हुआ था जिस कारण आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी अपनी टीम छोड़कर दूसरी टीम के लिए खेलते हुए नजर आ आयेंगे। आपको बता दे राजस्थान रॉयल्स से जोस बटलर का साथ छूट चुका है। जोस बटलर के राजस्थान रॉयल्स से अलग होने पर कप्तान संजू सैमसन ने चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान दिया है।
संजू ने बटलर को लेकर दिया ये बड़ा बयान
राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने हाल ही में अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें संजू सैमसन ने कहा “आईपीएल आपको एक टीम का नेतृत्व करने और उच्चतम स्तर पर खेलने का अवसर देता है, लेकिन यह आपको घनिष्ठ मित्रता बनाने का भी अवसर देता है। जोस बटलर मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। हमने 7 साल तक एक साथ खेला, एक लंबी बल्लेबाजी साझेदारी बनाई। हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते थे और हमेशा संपर्क में रहते थे। वह मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह थे।”
गुजरात में शामिल हुए जोस बटलर
आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने स्टार ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर को रिलीज कर दिया जिसके बाद नीलामी के दौरान गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर को खरीद लिया जिस कारण अब आईपीएल 2025 में जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स की जगह गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जबकि इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का फिल्म लंबे समय से राजस्थान टीम का हिस्सा थे लेकिन अब वह संजू सैमसन के कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स से अलग हो चुके हैं।
