Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोबेहद प्रिय है भगवान शिव को ये 5 राशियां, बनी रहती है...

बेहद प्रिय है भगवान शिव को ये 5 राशियां, बनी रहती है भोलेनाथ की कृपा

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भगवान भोलेनाथ को पांच रशियन बहुत ही प्रिय है पांच राशि के लोगों पर महादेव की विशेष कृपा बनी रहती है।

-

Shivji Ki Priya Rashiyan: 26 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। महादेव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा पाठ करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन अगर कोई दिल से महादेव का अभिषेक करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भगवान भोलेनाथ को पांच रशियन बहुत ही प्रिय है पांच राशि के लोगों पर महादेव की विशेष कृपा बनी रहती है।

बेहद प्रिय है पांच राशि के लोग

मेष राशि: इस राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है और इन पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है और हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। इस राशि के करियर और कारोबार में खूब तरक्की मिलती है।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है भगवान शिव की प्रिया राशियों में तुला राशि शामिल हैं। इनके जीवन में धन दौलत की कमी नहीं रहती है। आकर्षक पर्सनालिटी के मालिक होते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है जिनको भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण किया है यह राशि भगवान शिव की बहुत प्रिय राशि मानी जाती है। इस जातक के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है और हमेशा समस्या से सामना करने की क्षमता बनी रहती है।

मकर राशि: मुश्किल समय में भगवान शिव खुद इस राशि के जातक की रक्षा करते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। शनि भगवान शिव को अपना आराध्य मानते और शिवजी की आराधना करने वाले का शनि भी कुछ नहीं बिगड़ते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग सच्चे ईमानदार और दूसरों की भलाई करने वाले होते हैं। इसीलिए शिवजी इसे प्रसन्न रहते हैं और जीवन में अपार मान सम्मान सुख समृद्धि बनी रहती है। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और ये जातक भी भगवान शिव को बहुत प्रिय होते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-कुत्ता पालना माना जाता है शुभ या अशुभ? जाने किस ग्रह से होता है इसका संबंध

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts