Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस 2 के विनर रह चुके हैं। लाफ्टर शेफ्स-2 अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट काफी पसंद किया जा रहा है। इस समय पिछले सीजन के कुछ कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया। इस शो में एल्विश यादव की जोड़ी अब्दू रोजिक के साथ बनी हुई है। शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। जिसमें एल्विश यादव अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं।
एल्विश यादव कब करेंगे शादी?
एल्विश यादव का जो वीडियो सामने आया उसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी बड़ा हिंट दिया है। एल्विश यादव से भारतीय सिंह कहती है कि एल्विश 2025 में मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड से मिलना चाहती हूं प्लीज मिलवा दें। जिसका जवाब देते हुए एल्विश कहते हैं 2025 में शादी में बुलाऊंगा आपको यह सुनकर भारती सरप्राइज हो जाती है और सभी स्टाफ भी मुस्कुराने लगते हैं। एल्विश यादव के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि बिग बॉस विनर इस विशाल शादी कर सकते हैं।
अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखते हैं एल्विश यादव
एल्विश यादव अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखते हैं उन्होंने आज तक गर्लफ्रेंड का नाम तक नहीं बताया है। इतना ही नहीं किसी को नहीं पता कि एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड कौन है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया है कि वह रिलेशनशिप में है। आपको बता दे एल्विश यादव हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं।
Read More-चिरंजीवी ने रामचरण से कर दी पोते की मांग, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल
