Shakib Al Hasan: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं बांग्लादेश टीम के स्टार ऑल राउंडर शाकिब अल हसन का विवादों से पुराना नाता रहा है। आए दिन शाकिब अल हसन किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब इसी बीच शाकिब अल हसन की मुश्किलें बढ़ गई है। बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जा रही कर दिया गया है इस कारण शाकिब अल हसन के जेल जाने की नौबत आ गई है।
शाकिब अल हसन के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन के खिलाफ ढाका कोर्ट ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन मामले में बड़े कार्रवाई हुई है। चेक बाउंस मामले में शाकिब अल हसन और तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस चल रहा है। शाकिब अल हसन ने बैंक से उधार लिया था जिसके बाद उन्होंने चेक के जरिए बैंक का उधर अदा करने की बात कही थी। शाकिब अल हसन को दो अलग-अलग चेक के जरिए 4 करोड़ 14 लाख का भुगतान करना था। लेकिन बैंक में पैसे ना होने के कारण शाकिब अल हसन की चेक बाउंस हो गई अब उनके खिलाफ केस चल रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिला मौका
शाकिब अल हसन इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी लंबे समय तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तानी कर चुके हैं लेकिन अपने बुरे बर्ताव के कारण शाकिब अल हसन हमेशा विवादों में फंस जाते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब अल हसन को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर कर दिया है। शाकिब अल हसन का नाम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश टीम में नहीं रखा गया है।
Read More-चैंपियंस ट्रॉफी में गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
