Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी में गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की...

चैंपियंस ट्रॉफी में गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

रोहित शर्मा की फॉर्म लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। रोहित शर्मा को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

-

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है क्योंकि इंटरनेशनल वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड सबसे अलग रहा है और वह इस फॉर्मेट के महान खिलाड़ी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर शानदार नहीं गया है। जिस कारण रोहित शर्मा की फॉर्म लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। रोहित शर्मा को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

सुरेश रैना ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू के कारण बातचीत करते हुए रोहित शर्मा के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है जहां पर सुरेश रैना ने कहा जब साल 2011 के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया गया तब उन्हें बहुत बुरा लगा लेकिन साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने सभी को अपना जलवा दिखा दिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अच्छे से पता है कि उन्हें कैसे हालात से निपटना है। मुझे पूरा विश्वास है अगर रोहित शर्मा 20-25 ओवर बल्लेबाजी करते हैं तो वह साल 2019 के विश्व कप जैसा कारनामा करेंगे।

विश्व कप में मचाया था तहलका

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड वनडे विश्व कप में हमेशा ही शानदार रहा है साल 2023 के वनडे विश्व कप में भी रोहित शर्मा ने बहुत ही ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया था और वह साल 2023 के वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे थे। रोहित शर्मा ने 11 मैचों में 597 रन बनाए थे। रोहित शर्मा नए साल 2019 के वनडे विश्व कप में भी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। जिस कारण वह एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी में तहलका मचा सकते हैं।

Read More-इस खिलाड़ी को चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल करना चाहते थे गंभीर, रोहित और आगरकर ने नहीं दिया मौका

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts