Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'संगम में डुबकी लगाई तो छोड़ कर चली जाऊंगी... महाकुंभ में पहुंचे...

‘संगम में डुबकी लगाई तो छोड़ कर चली जाऊंगी… महाकुंभ में पहुंचे विदेशी श्रद्धालु ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इस धार्मिक आयोजन को फिल्म आने वाले दक्षिण कोरिया यूट्यूब पर से लेकर परंपराओं की गहरी समझ हासिल करने की ललक रखने वाले जापानी पर्यटक तक शामिल है।

-

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं को उमड़ने का सिलसिला जोर पकड़ चुका है। पौष पूर्णिमा के दिन कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज के चारों ओर से लोग पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में देश से नहीं बल्कि विदेशों से लोग श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। महाकुंभ ने विदेशियों के एक विविध समूह को भी आकर्षित किया है। जिसमें इस धार्मिक आयोजन को फिल्म आने वाले दक्षिण कोरिया यूट्यूब पर से लेकर परंपराओं की गहरी समझ हासिल करने की ललक रखने वाले जापानी पर्यटक तक शामिल है।

विदेशी श्रद्धालु ने दिया चौंकाने वाला बयान!

इटली से आने वाली वेलेरिया ने महाकुंभ के आध्यात्मिक वातावरण को अद्भुत और रोमांचक करार दिया। हालांकि उन्होंने और उनके पति मिखाइल ने ठंडे मौसम के कारण पवित्र जल में डुबकी नहीं लगाई। मिखाइल में मजाकिया अंदाज में कहा कि,”मेरी पत्नी ने मुझे धमकी दी कि अगर मैं संगम में डुबकी लगे तो वह मुझे छोड़ देगी क्योंकि पानी बहुत ठंडा है!” एक विदेशी श्रद्धालु ने संगम में डुबकी लगाने के बाद बताया कि एक अजब सा आध्यात्मिक स्कूल मिल रहा है। विदेशी आगंतुक जूली ने कहा,”मैं पवित्र जल में डुबकी लगाने का अवसर पाकर कृतज्ञ महसूस कर रही हूं मुझ में पूर्णता का जो भाव जगा है, उसे मैं शब्दों में नहीं बयान कर सकती।”

अमेरिकी सेना का हिस्सा रह चुके बाबा मोक्षपुरी

वहीं अमेरिकी सेना का हिस्सा रह चुके माइकल जो कि अब बाबा मोक्षपुरी के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि,”मैं एक साधारण व्यक्ति था जिसे अपना परिवार और कैरियर था। लेकिन मुझे एहसास हुआ कि जीवन में कुछ भी स्थाई नहीं है और मैं मोच की तलाश में निकल पड़ा। मैंने अपना जीवन सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित कर दिया।” उन्होंने बताया प्रयागराज में यह मेरा पहला महाकुंभ है यहां का आध्यात्मिक एहसास असाधारण और बेजोड़ है।

Read More-रामायण की उर्मिला का सुनील लहरी ने शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, देखकर भड़के लोग, कहा-मर्यादा भंग हो गई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts