Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोमकर संक्रांति पर इन 3 देवताओं को जरुर लगाए खिचड़ी का भोग,...

मकर संक्रांति पर इन 3 देवताओं को जरुर लगाए खिचड़ी का भोग, होगा भाग्योदय

खिचड़ी बनाकर कन्याओं को खिलाना बहुत ही विशेष माना जाता है। मकर संक्रांति पर तीन देवताओं को खिचड़ी का भोग अवश्य लगाना चाहिए ऐसा करने से किसी भी मनुष्य का भाग्य बदल सकता है।

-

Makar Sakranti 2025: देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव धनुरास को छोड़कर मकर राशि में जब प्रवेश करते हैं उसी दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और उसके बाद जरूरतमंदों को दान किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का बहुत ही बड़ा महत्व है‌। खिचड़ी बनाकर कन्याओं को खिलाना बहुत ही विशेष माना जाता है। मकर संक्रांति पर तीन देवताओं को खिचड़ी का भोग अवश्य लगाना चाहिए ऐसा करने से किसी भी मनुष्य का भाग्य बदल सकता है।

शनि देव

धर्म शास्त्र के अनुसार शनि देव को न्यायाधिपति कहा जाता है। जो जातक के कर्म देखकर न्याय करते हैं। मकर संक्रांति पर शनि देव को खिचड़ी का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और आने वाले सभी परेशानियां दूर हो जाती है इससे तरक्की के द्वारा भी खुलते हैं।

भगवान विष्णु

भगवान विष्णु को खिचड़ी बहुत प्रिय मानी जाती है इसीलिए मकर संक्रांति पर आप पूजा पाठ करने के बाद भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग जरूर लगाए। ऐसा करने से परिवार पर श्री हरि विष्णु की कृपा बरसती है। इस उपाय से जिंदगी में तरक्की के नए मार्ग खुलने लग जाते हैं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

सूर्य देव

सूर्य देव ब्रह्मांड में ऊर्जा और प्रकाश फैलाने वाले देव माने जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन स्नान दान के पश्चात सूर्य देव को किसी अर्पित करनी चाहिए। इस उपाय से कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत हो जाती है जिससे फायदा होता है। अचानक परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मकर संक्रांति पर बनने जा रहा नव पंचम राजयोग, इन राशि वालों को होगा लाभ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts