Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा t20 विश्व कप 2024 के विजेता बनने के बाद अपने करियर के बुरे दौर से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि रोहित शर्मा लगातार इसे काफी लंबे समय से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं इसके अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी लोग बहुत ही ज्यादा आलोचना करने लगे हैं। आपको बता दे कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को मेलबर्न में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच रोहित शर्मा ने 2024 को अलविदा कहते हुए एक पोस्ट साझा किया है।
रोहित ने शेयर किया पोस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत ही कम पोस्ट शेयर करते हैं। साल 2024 खत्म हो चुका है और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए एक पोस्ट सजा किया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा “सभी उतार-चढ़ाव और बीच में सब कुछ के लिए, 2024 का शुक्रिया।” इसके बाद रोहित शर्मा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
संन्यास की उड़ रही खबरें!
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर रूमर्स चल रहे हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। अब रोहित शर्मा सिडनी में होने वाले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।
Read More-गोवा में धोनी ने सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, पत्नी साक्षी के साथ किया डांस, देखें वीडियो
