Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीतिसंसद में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा-'लोकसभा चुनाव में...

संसद में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा-‘लोकसभा चुनाव में ऐसे नतीजे ना आते तो…’

सब ने आजादी की लड़ाई लड़ी इस लड़ाई से एक आवाज भेजो हमारे देश की आवाज थी। वही आवाज आज हमारा संविधान है साहस की आवाज थी।'

-

Priyanka Gandhi News: आज शुक्रवार को लोकसभा में संविधान पर चर्चा हो रही है जिसमें प्रियंका गांधी संसद में अपनी पहली स्पीच दे रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि,’हमारा स्वतंत्रता संग्राम अनोखा संगम का अनोखी लड़ाई थी जो अहिंसा पर आधारित थी। यह जो लड़ाई थी यह बेहद ही लोकतांत्रिक लड़ाई थी। इसमें देश के जवान,किसान, अधिवक्ता चाहे किसी भी धर्म जाति के थे सब इसमें शामिल हुए। सब ने आजादी की लड़ाई लड़ी इस लड़ाई से एक आवाज भेजो हमारे देश की आवाज थी। वही आवाज आज हमारा संविधान है साहस की आवाज थी।’

संभल हिंसा पर बोली प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने संभाल हिंसा पर बात करते हुए कहा कि,’संभल के कुछ लोग मिलने आए थे। उनमें दो बच्चे थे अदनान और उजैर भी थे। एक बच्चा मेरे बच्चे की उम्र का था। दूसरा उससे छोटा। ये दोनों दरजी के बेटे थे वह अपने बेटे को कुछ बनाना चाहते थे उनके पिताजी हर रोज उन्हें स्कूल छोड़ने थे। उन्होंने भीड़ देखी घर आने की कोशिश की तो पुलिस ने गोली मार दी। वो अदनान मुझसे कहता है कि मैं बड़ा होकर डॉक्टर बन कर दिखाऊंगा पिता का सपना सच कर दिखाऊंगा‌। ये आशा उसके दिल में संविधान ने डाली है। सरकार आरक्षण को कमजोर करने का काम कर रही है। लोकसभा में यह नतीजा नहीं आते तो यह संविधान बदलने का काम भी शुरू कर देते हैं।’

केंद्र सरकार पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि,’इस चुनाव ने इन्हें बता दिया कि देश की जनता ही संविधान को सुरक्षित रखती है। हारते-हारते जीतने के बाद इन्हें एहसास हुआ कि यह बात देश में नहीं चलेगी। आप महिला शक्ति की बात करते हैं। चुनाव की वजह से आज इतनी बात हो रही है। संविधान में महिलाओं को अधिकार दिया और उसे वोट में परिवर्तित किया। आज आपको पहचानना पड़ा है कि उनकी शक्ति के बिना आपकी सरकार नहीं बन सकती।’

Read Moreप्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत कई ही घायल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts