Vivah Panchmi 2024: सभी तिथियां में से विवाह पंचमी तिथि भी बहुत शुभ मानी जाती है। यह तिथि 6 दिसंबर को पड़ रही है। विवाह पंचमी तिथि मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता सीता और प्रभु श्री राम का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह पंचमी के दिन श्री हरि विष्णु की पूजा करना बहुत ही विशेष माना जाता है। जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही हैं विवाह पंचमी के दिन उपाय करने से दूर हो जाएगी। विवाह पंचमी पर केले के पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
विवाह पंचमी पर करे केले के पेड़ की पूजा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हिंदू धर्म में केले के पेड़ को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। केले के पेड़ की पूजा बृहस्पतिवार के दिन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर के आंगन अपने बगीचे में केला लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। केले के पेड़ की विवाह पंचमी के दिन पूजा करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को गुरु से संबंधित दोष घेरे हुए हैं तो तुरंत ही दूर हो जाएगा। देवताओं के गुरु यानी बृहस्पति को विवाह, संतान और धर्म जैसे विषयों का जानकारी माना जाता है।
इस दिन विवाह करने से बरसती है मां सीता -राम की कृपा
वैसे कुछ लोगों का मानना है कि इस दिन विवाह नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था और उनका पूरा जीवन कष्टों में व्यतीत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मानता है कि इस दिन विवाह पंचमी पर जो माता-पिता अपनी बेटी की शादी करते हैं उन पर माता सीता और राम भगवान की कृपा बनी रहती है। आपके वैवाहिक जीवन में कभी भी दिक्कतें नहीं आएंगी।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-शुक्र-गुरु की युति से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, मिलेगा जबरदस्त लाभ
