Wednesday, March 4, 2026
HomeEntertainment'मुसलमान है इसीलिए मार रहे हैं...', संभल हिंसा पर स्वरा भास्कर का...

‘मुसलमान है इसीलिए मार रहे हैं…’, संभल हिंसा पर स्वरा भास्कर का आया बड़ा बयान

कई बार अपने बयानों की वजह से उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है। अभी से भी स्वरा भास्कर ने संभल की हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकाली है।

-

Swara Bhaskar: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। कई बार अपने बयानों की वजह से उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है। अभी से भी स्वरा भास्कर ने संभल की हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकाली है।

संभल हिंसा पर बोली स्वरा भास्कर

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री शराब भास्कर ने संभल हिंसा पर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल रविवार को उत्तर प्रदेश के संभल में शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी इस झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे। वहीं अब इस घटना पर स्वरा भास्कर का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की है।

स्वरा भास्कर का फूटा गुस्सा

संभल में हुई हिंसा पर स्वरा भास्कर ने नाराजगी जताते हुए पोस्ट की और लिखा,”हम भारत में उस स्थिति में हैं जहां कानून लागू करने वाले लोग नागरिकों की हत्या कर रहे हैं क्योंकि वो मुसलमान हैं। और न्यायपालिका?? वे शायद भगवान से सलाह ले रहे हैं कि उन्हें अपना काम कैसे करना है। बिल्कुल बकवास।” आपको बता दे इस समय संभल में हुई हिंसा पूरे देश में चर्चा में बनी हुई है।

Read More-अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन का हाथ थामे दिखी मलाइका अरोड़ा, मुस्कुराते हुए नजर आई एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts