Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentअचानक खराब हुई गोविंदा की तबीयत, बीच में ही छोड़ना पड़ा चुनाव...

अचानक खराब हुई गोविंदा की तबीयत, बीच में ही छोड़ना पड़ा चुनाव प्रचार

चुनाव प्रचार के दौरान गोविंदा की अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने की वजह से गोविंदा (Govinda) बीच में ही चुनाव प्रचार छोड़कर महाराष्ट्र से मुंबई लौट आए।

-

Govinda Health Update: अभी हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता गोविंदा (Govinda) के पैर में गोली लग गई थी जिसकी वजह से उनका ऑपरेशन हुआ था। कुछ दिनों तक वह रेस्ट पर थे अब वह ठीक होकर फील्ड पर वापस लौटे थे तभी चुनाव प्रचार के दौरान गोविंदा की अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने की वजह से गोविंदा (Govinda) बीच में ही चुनाव प्रचार छोड़कर महाराष्ट्र से मुंबई लौट आए।

चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी गोविंदा की तबीयत

इस समय महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार काफी जोरों से हो रहे हैं। अभी हाल ही में गोविंदा एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल हुए थे जिसकी वजह से वह महाराष्ट्र चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए चुनाव प्रचार में लग गए हैं। गोविंद जलगांव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे गोविंदा एक रोड शो कर रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा उन्हें बीच में ही रोड शो को छोड़ना पड़ा। जिसकी वजह से वह तुरंत ही मुंबई वापस लौट आए हैं।

अभी हाल ही में एक्टर के पैर में लगी थी गोली

आपको बता दे अभी हाल ही में गोविंदा के पैर में गोली लगी थी जिसकी वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। गोविंदा अपनी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे तभी तभी गलती से उनके पैर में गोली लग गई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद गोविंदा घर आ गए थे।

Read More-संजू सैमसन के सिक्स से बुरी तरह चोटिल हुई लड़की, गाल पर गेंद लगने से रोने लगी महिला फैन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts