Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentप्रियंका चोपड़ा ने नहीं दिखाया बेटी का चेहरा, फैंस बोले ‘जब देख...

प्रियंका चोपड़ा ने नहीं दिखाया बेटी का चेहरा, फैंस बोले ‘जब देख चुके हैं तब क्यों छुपा रही हो…’

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हसीना प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा छुपाया है।

-

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड इंडस्ट्री से की थी l लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की हसीना प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा छुपाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने छुपाया बेटी का चेहरा

बॉलीवुड की हसीना प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर  तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा एक्टिव भी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती चोपड़ा के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की है। लेकिन इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती चोपड़ा के चेहरे को छुपाया है और तस्वीर में उनके चेहरे पर हार्ट का इमोजी लगाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फैंस ने किए सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद फैंस को बेटी का चेहरा दिखाया था। लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा देखने को मिला है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का चेहरा छुपाते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद फैंस के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं। एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा पर सवाल पूछते हुए कहा “आप मालती का चेहरा क्यों छिपा रही हैं। हम सब उन्हें पहले ही देख चुके हैं।” इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली तस्वीरों में भी बेटी का चेहरा छुपाया था।

Read More-बेटी की बिकिनी वाली तस्वीरों पर चंकी पांडे ने किया ऐसा कमेंट देखकर भड़के लोग, कहा- ‘कलयुग आ गया’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts