Homeखेलमुंबई टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहा है जसप्रीत बुमराह? BCCI ने...

मुंबई टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहा है जसप्रीत बुमराह? BCCI ने बताई वजह

आखिरी टेस्ट मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। लेकिन तीसरे टेस्ट मुकाबले की प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हुए हैं इसके बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने पर अपडेट भी दिया है।

-

IND vs NZ Test Series: भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड टीम भारत आई हुई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक टेस्ट सीरीज के दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से लगातार न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबले जीते हैं। इसके बाद आखिरी टेस्ट मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। लेकिन तीसरे टेस्ट मुकाबले की प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हुए हैं इसके बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने पर अपडेट भी दिया है।

इस वजह से तीसरा टेस्ट नहीं खेल रहे बुमराह?

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में शामिल नहीं है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑफिशियल तौर पर बाद अपडेट दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए लिखा “हम जानते हैं कि हमने सीरीज में अच्छा खेल नहीं दिखाया है। वानखेड़े की पिच अच्छी कंडीशन में लग रही है, उम्मीद है कि हम उन्हें जल्दी आउट कर पाएंगे। बुमराह अभी स्वस्थ नहीं हैं, उनकी जगह मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में आए हैं।”

पहले गेंदबाजी कर रही टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की आखिरी टेस्ट मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। क्योंकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले मुंबई में बल्लेबाजी का फैसला किया है। इसके बाद भारतीय टीम की गेंदबाजी के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम ने तीसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 235 रनों का स्कोर बनाया है।

Read More-मुंबई इंडियंस में रिटेन होने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘मैं रिटायर…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts