HomeEntertainmentझूठी है जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की मौत की खबर,...

झूठी है जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की मौत की खबर, केयरटेकर बोली- ‘वो खा पी रही हैं…’

इंदिरा भादुड़ी अस्पताल में एडमिट है उनके रीढ़ की हड्डी टूट गई है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई रिपोर्ट्स का दावा था कि इंदिरा भादुड़ी की मौत हो गई है। लेकिन उनके निधन की खबर झूठी साबित हुई।

-

Jaya Bacchan Mother News: अमिताभ बच्चन की पत्नी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जया बच्चन की मां को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आई थी कि एक्ट्रेस की मां इंदिरा भादुड़ी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। हालांकि उनके निधन की खबर झूठी है। इंदिरा भादुड़ी अस्पताल में एडमिट है उनके रीढ़ की हड्डी टूट गई है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई रिपोर्ट्स का दावा था कि इंदिरा भादुड़ी की मौत हो गई है। लेकिन उनके निधन की खबर झूठी साबित हुई।

केयरटेकर ने बताई कैसी है तबीयत

जया बच्चन की मां की केयरटेकर बबली ने अभी हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि इंदिरा भादुड़ी बिल्कुल हेल्दी हैं। सिर्फ उनकी रीढ़ की हड्डी में फैक्चर हुआ है। जिसके चलते वह अस्पताल में है वो खा पी रही है और बातें भी कर रही है।’ वही जब केयरटेकर से पूछा गया कि क्या अभिषेक बच्चन और जया बच्चन इंदिरा से मिलने आए थे तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता लेकिन वह जरूर मिलने आएंगे। परिवार हमेशा आता है।’

भोपाल में रहती है जया बच्चन की मां

जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी भोपाल में अकेले ही रहती हैं। पिछले साल इंदिरा की सर्जरी हुई थी उन्हें हार्ड से जुड़ी प्रॉब्लम की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जया बच्चन के पिता तरुण बहादुरी साल 1996 में दुनिया को अलविदा कह गए थे जिसके बाद इंदिरा अकेले ही भोपाल में श्यामला हिल्स में अपार्टमेंट में रहती हैं।

Read More- तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय की फैमिली पार्टी से गायब दिखे अभिषेक बच्चन, सामने आई तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts