Homeराजनीतिसलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रही दुश्मनी पर बृजभूषण...

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रही दुश्मनी पर बृजभूषण सिंह का चौका देने वाला दावा, कह दी बड़ी बात

लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच विवाद पर भारतीय कुश्ती के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने चौका देने वाला दावा कर दिया है।

-

Brijbhushan Sharan Singh: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान की दुश्मनी जग जाहिर हो गई है। आजकल हर किसी के जुबान पर सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का नाम ही सुनने को मिल रहा है। बिश्नोई गैंग सलमान खान को जान से मारने की कई बार धमकी दे चुका है। लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच विवाद पर भारतीय कुश्ती के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने चौका देने वाला दावा कर दिया है।

बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के विवाद पर दावा करते हुए कहा कि,’इसमें दोनों आदमी का काम हो रहा है। सलमान की भी टीआरपी बढ़ रही है और लॉरेंस बिश्नोई की भी टीआरपी बढ़ रही है। कहीं यह दोनों की मिली भगत तो नहीं है।’ वहीं उप उप चुनाव पर भी उन्होंने बयान देते हुए कहा कि आप देख लीजिए अभी तक ज्यादा सीटों का चुनाव कर रहे थे। उपचुनाव में अब केवल दो सीट अखिलेश ने इनको दे दिया है।

बहराइच की हिंसा पर भी दिया बयान

आपको बता दे बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों को हिंदू और मुसलमान दोनों समुदाय को ही इस पर चिंतन करना चाहिए। मैं शांति की अपील करता हूं गलती किसकी हुई, कहां हुई यह बाद का विषय है कोर्ट अपना काम करेगी।

Read More-‘सलमान खान को माफी मांग लेनी चाहिए….’, भजन गायक अनूप जलोटा ने एक्टर को दी नसीहत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts