Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentकपिल शर्मा को 'अश्लीलता' की वजह से पसंद नहीं करता बॉलीवुड का...

कपिल शर्मा को ‘अश्लीलता’ की वजह से पसंद नहीं करता बॉलीवुड का ये फेमस एक्टर, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता मुकेश खन्ना कपिल शर्मा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने इस बात का खुलासा खुद ही किया था।

-

Kapil Sharma: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की कॉमेडी सुनकर हर कोई हंसने पर मजबूर हो जाता है कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की कॉमेडी के लाखों लोग दीवाने हैं। कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के लाखों लोग दीवाने हैं। ऐसा कोई भी नहीं है जो कपिल शर्मा की कॉमेडी देखना पसंद नहीं करता है। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता मुकेश खन्ना कपिल शर्मा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने इस बात का खुलासा खुद ही किया था।

कपिल शर्मा से नाराज रहते हैं मुकेश खन्ना

शक्तिमान टीवी सीरियल में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू देते हुए बताया था कि वह कपिल शर्मा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा को अनकल्चर्ड तक कह दिया है। मुकेश खन्ना ने इंटरव्यू देते हुए कहा था कि,’मुझे अश्लीलता की वजह से बिग बॉस या द कपिल शर्मा शो पसंद नहीं है, लेकिन वह एक शानदार एंटरटेनर है, इसमें कोई शक नहीं है। दो घटनाएं हुई मैं यह नहीं कहूंगा कि उन्होंने मुझे कपिल विरोधी बना दिया लेकिन मेरी वाइब उनसे मैच नहीं करती। वह इंसान अच्छा हो सकता है, लेकिन आप उनके साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं करते।’

शक्तिमान स्किट क्यों नहीं आया पसंद

वही मुकेश खन्ना ने आगे बताया कि द कपिल शर्मा शो में दिखाया गया उन्हें शक्तिमान स्किट क्यों नहीं पसंद आया। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि उन्हें इसका एहसास भी है लेकिन मैं कृष्णा अभिषेक को बताया था कि वह कॉमेडी सर्कस पर नाटक करते थे और कपिल ने जो गलती की वह यह थी कि उन्होंने शक्तिमान की पोशाक पहनी थी और उनके सामने एक लड़की थी जिसके किनारे पर एक बेड दिखाया गया था मैंने कहा कि क्या बकवास है हमने इस किरदार को इतना नेक बना दिया है और आप दिख रहे हैं कि क्योंकि वह बिजी है इसीलिए वो किसी लड़की के पास नहीं जा रहा वरना लुभाता रहेगा उन्हें आप यह सिर्फ कॉमेडी के लिए कर रहे हैं, मैंने कृष्णा को फोन किया और उनसे इस बारे में पूछताछ की।’

Read More-गोविंद को अस्पताल देखने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, फैंस को दिया हेल्थ अपडेट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts