October Grah Gochar: अक्टूबर का महीना भी बहुत विशेष माना जा रहा है। अक्टूबर के महीने में करवा चौथ से लेकर दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। वही अक्टूबर के महीने में कई सारे ग्रह गोचर कर रहे हैं इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ेगा। सबसे पहले 10 अक्टूबर को बुध गोचर करके तुला राशि में आएंगे। फिर 13 अक्टूबर को शुक्रगोचर करके वृश्चिक राशि में जाएंगे व वही 17 अक्टूबर को सूर्य गोचर करके तुला राशि में जाएंगे और आखिर में 20 अक्टूबर को मंगल गोचर करके कर्क राशि में आएंगे। इतने सारे ग्रहों का एक ही महीने में गोचर करना कहीं राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा तो कुछ के लिए हानिकारक रहेगा। इन ग्रह गोचर से बेहद शुभ फल देने वाले राजयोग भी बनेंगे।
शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
तुला राशि में शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। वही शनि की चाल में भी महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है। 3 अक्टूबर 2024 को 12:10 पर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर करेंगे। जहां वह 27 दिसंबर 2024 तक रहेंगे। इन सारे ग्रहों का राशि परिवर्तन इन तीन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ रहने वाला है। व्यापार वर्ग जमकर मुनाफा कमाएगा। अचानक घर में खुशियां दस्तक दे सकती है। नई नौकरी पाने की ख्वाहिश पूरी होगी।
कन्या राशि: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे वर्कप्लेस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहेगी कोई सरप्राइज मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
सिंह राशि: मान सम्मान बढ़ेगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर के ग्रह गोचर लाभकारी साबित होंगे।
Read More-Astro Tips: पूजा घर में आज ही रख दें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी को झोली भरते नहीं लगेगी देर
