Thursday, March 5, 2026
HomeEntertainment'वो हमारे सामने पेंट उतार देता था...', टीवी की इस फेमस एक्ट्रेस...

‘वो हमारे सामने पेंट उतार देता था…’, टीवी की इस फेमस एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। वही एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वह महज 9 या 10 साल की थी

-

Anita Hassanandani: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ‘ये है मोहब्बतें’ टीवी सीरियल में नजर आई थी। यह है मोहब्बतें में अनीता हसनंदानी ने इशिता भल्ला की सौतन का किरदार निभाया था। इस समय अनीता हसनंदानी टीवी शो सुमन इंदौरी में नजर आ रही है। अब इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। वही एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वह महज 9 या 10 साल की थी तब स्कूल के दिनों में उनके साथ एक बहुत अश्लील हरकत की गई थी।

अनीता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अनीता हसनंदानी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि,”जब हम स्कूल में थे, मां हमें रिक्शा में जाने के लिए 10 रुपये देती थीं और वापस आते समय, हम पैदल आते थे। हम कैंटीन में समोसा या कुछ और खाने के लिए पैसे बचा लेते थे। जब हम पैदल आते थे तो एक रिक्शा वाला होता था और ऐसा हफ्ते में एक बार या हर दिन नहीं होता था। एक रिक्शा चालक सेम पोजिशन में खड़ा होता था, अपनी पैंट उतारता है और हमें परेशान करने वाली नजरों से देखते हुए खुद को छूना शुरू कर देता था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

इस घटना से डर गई थी एक्ट्रेस

अनीता हसनंदानी ने बताया कि वह इस घटना से काफी डर गई थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा,”वह रास्ता जानता था और उसके पास एक रिक्शा भी था, इसलिए जब भी स्कूल के आसपास कोई रिक्शा होता तो हम डर जाते थे।” अनीता टीवी की पापुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं इन्होंने कई फेमस टीवी शो में काम किया है। लेकिन इन्हें असली पहचान ये है मोहब्बतें टीवी सीरियल से मिली थी।

Read More-सिंघम अगेन में नहीं होगी चुलबुल पांडे की एंट्री! रूमर्स पर लगा ब्रेक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts