Friday, February 6, 2026
HomeEntertainment'हम किस आजादी का जश्न मना रहे हैं..?' स्वतंत्रता दिवस पर भड़की...

‘हम किस आजादी का जश्न मना रहे हैं..?’ स्वतंत्रता दिवस पर भड़की मलाइका अरोड़ा – ऋचा चड्ढा, खड़े किए सवाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और ऋचा चड्ढा ने सवाल खड़े कर दिए हैं। ऋचा चड्ढा ने कहा कि मैं स्वतंत्रता दिवस तब मनाऊंगी जब हम सभी को वास्तव में आधी रात को आजादी मिलेगी।

-

Independence Day: आज पूरे देश ने स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और ऋचा चड्ढा ने सवाल खड़े कर दिए हैं। ऋचा चड्ढा ने कहा कि मैं स्वतंत्रता दिवस तब मनाऊंगी जब हम सभी को वास्तव में आधी रात को आजादी मिलेगी।

मलाइका अरोड़ा ने खड़े किए सवाल

स्वतंत्रता दिवस के दिन मलाइका अरोड़ा ने के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्रता दिवस पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि, ’78वां स्वतंत्रता दिवस और हम कि आजादी का जश्न मना रहे हैं? फिर एक कैंडल मार्च… एक प्रोटेस्ट… एक सोशल मीडिया मोमेंटम… कुछ दिनों के लिए… जब तक की एक और घटना सामने ना आ जाए।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

ऋचा चड्ढा बोली-मैं स्वतंत्रता दिवस तब मनाऊंगी…

मलाइका अरोड़ा के अलावा ऋचा चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। ऋचा चड्ढा ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें आधा तिरंगा दिखाई दे रहा है। इस पर लिखा हुआ है कि,”मैं स्वतंत्रता दिवस तब मनाऊंगी जब हम सभी को वास्तव में आधी रात को आजादी मिलेगी।” इसी के साथ कैप्शन में लिखा,”आजादी का 78वां साल जहां आधी आबादी को डिस्पोजल माना जाता है। आजादी ऐसी नहीं दिखती।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

महिलाओं, एकजुट हो जाओ! अपराधियों को बुलाओ, कागजी शेरों की पहचान करो, असली सहयोगी ढूंढो, दोषियों को सजा दो… यह पोस्ट इस देश की महिलाओं के लिए है जो हर दिन दहशत में रहती हैं। यह व्यक्त करना पुरुषों का काम नहीं है कि वे कैसा महसूस करते हैं। आपसे बात नहीं की जा रही है ।सुनो अपने जीवन में महिलाओं से बात करो। कॉमेंट्स बंद है। आप कृपया अन्य पुरुषों पर अपना गुस्सा जाहिर कर सकते हैं।’ आपको बता दें ऋचा चड्ढा ने इस पोस्ट को शेयर करने के बाद कमेंट सेक्शन तक बंद कर दिया है।

Read More-केसरिया कुर्ता..नन्हे हाथों में चूड़ियां, स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगी Alia-Ranbir की बेटी रहा कपूर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts