Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainment'बिग बॉस OTT 3' की विनर बनते ही खुशी से झूम उठी...

‘बिग बॉस OTT 3’ की विनर बनते ही खुशी से झूम उठी सना मकबूल, एक्ट्रेस को मिली चमचमाती हुई ट्रॉफी

सना मकबूल ने रैपर नैजी को हराते हुए बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की है। सना मकबूल को ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपए की मोटी रकम भी दी गई है। सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बनने के बाद काफी खुश नजर आई।

-

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर घोषित हो गया है। फाइनल में टॉप-5 फाइनलिस्ट रणवीर शौरी,नैजी ,साईं केतन राव, सना मकबूल और कृतिका मालिक थे। लेकिन बिग बॉस की ट्रॉफी टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री सना मकबूल के नाम हुई है। बिग बॉस की ट्रॉफी मिलते ही सना मकबूल खुशी से झूम उठी।

सना मकबूल को मिले 25 लाख रुपए

सना मकबूल ने रैपर नैजी को हराते हुए बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की है। सना मकबूल को ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपए की मोटी रकम भी दी गई है। सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बनने के बाद काफी खुश नजर आई। सना मकबूल को बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अनिल कपूर ने ट्रॉफी दी है। इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर ने ही होस्ट किया था अनिल कपूर को इसके एक एपिसोड के लिए करीब 2 करोड रुपए फीस मिली है। इसके पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

कौन है सना मकबूल

सना मकबूल टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। सना मकबूल शो ईशान: सपनों का आवाज देने काम किया था। इसके बाद इन्होंने ‘कितनी मोहब्बत 2’ , इस ‘प्यार को क्या नाम दूं’, आदत से मजबूर ,अर्जुन ,विश जैसे शो में नजर आए हैं इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी 11 में भी दिखाई दी हैं। सना मकबूल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है इनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

READ MORE-दलजीत कौर को छोड़कर इंडिया में ही रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ इश्क लड़ाते दिखे निखिल पटेल, देखकर आग बबूला हुए लोग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts