Homeखेलसंन्यास तोड़ फिर से T20 में वापसी करेंगे रोहित शर्मा? वायरल हो...

संन्यास तोड़ फिर से T20 में वापसी करेंगे रोहित शर्मा? वायरल हो रहा हिटमैन का वीडियो

सोशल मीडिया पर इस समय रोहित शर्मा का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है जिसमें रोहित शर्मा कहते हैं कि वह अपने T20 रिटायरमेंट को ही भूल गए थे।

-

Team India: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम कई सालों बाद फिर से चैंपियन बनी थी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय फैंस को एक बार फिर से झूमने का मौका मिला था। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को T20 का चैंपियन बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट से संन्यास का अभी ऐलान कर दिया था लेकिन इसी बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा अपने T20 रिटायरमेंट को लेकर चौंकाने वाला बयान दे रहे हैं।

वायरल हो रहा रोहित शर्मा का वीडियो

सोशल मीडिया पर इस समय रोहित शर्मा का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है जिसमें रोहित शर्मा कहते हैं कि वह अपने T20 रिटायरमेंट को ही भूल गए थे। रोहित शर्मा ने कहा “मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे मुझे टी-20 से रेस्ट दिया गया हो।जैसे पहले भी दिया गया था। मुझे लगता है कि हमें फिर से टी-20 के अगले किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार होना है। इस पर कभी-कभी यकीन करना मुश्किल होता है।”

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में करेंगी वापसी

रोहित शर्मा को t20 विश्व कप के बाद आराम दिया गया था लेकिन अब रोहित शर्मा की वापसी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में होने वाली है एक बार फिर से रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं इस सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी भी करेंगे। इसके बाद रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी देखा जाएगा जहां पर रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे लेकिन रोहित शर्मा आप T20 में टीम इंडिया के लिए नजर नहीं आएंगे।

Read More-‘चोकली’ कहने पर भड़के विराट कोहली, श्रीलंका से वायरल हो रहा वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts