Friday, February 6, 2026
Homeराजनीति'ये परंपरा है और हमेशा होता है...' राष्ट्रपति के अभिभाषण को अखिलेश...

‘ये परंपरा है और हमेशा होता है…’ राष्ट्रपति के अभिभाषण को अखिलेश यादव ने बताया सरकार का भाषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति की अभिभाषण को सरकार का भाषण बताया है।

-

Akhilesh Yadav News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (27 जून, 2024) को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही है। अठारहवीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला संबोधन है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति की अभिभाषण को सरकार का भाषण बताया है।

राष्ट्रपति की अभिभाषण पर क्या बोले अखिलेश यादव

आपको बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन के दोनों सदनों- राज्यसभा और लोकसभा को संबोधित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधित करने से पहले कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने उनके अभिभाषण को सरकार का भाषण बताया। अखिलेश यादव ने कहा,’यह परंपरा है और यह हमेशा होता है। हम सब सुनते (राष्ट्रपति का भाषण) हैं वो दरअसल सरकार का भाषण होता है।

अभिभाषण में क्या बोले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण के दौरान कहा कि,’दुनिया भर में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है और भारतीय किसान इस मांग को पूरा करने में सक्षम हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आगामी आम बजट में कई ऐतिहासिक कदम उठाये जाएंगे एवं प्रमुख आर्थिक निर्णय लिए जाएंगे। मुर्मू ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगले संसद सत्र में सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला बजट भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

Read More-लोकसभा में 10 साल से खाली पड़े इस पद पर बैठेंगे राहुल गांधी, महासचिव ने की नाम की घोषणा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts