Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हो गया है ब्रेकअप? बॉयफ्रेंड की...

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हो गया है ब्रेकअप? बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची एक्ट्रेस

इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आई। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा करना होना फैंस को हैरान कर रहा है।

-

Malaika -Arjun: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। कल अर्जुन कपूर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की है। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में उनके फैमिली मेंबर के अलावा उनके कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे। लेकिन इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आई। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा करना होना फैंस को हैरान कर रहा है।

अर्जुन की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची मलाइका

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची है जिसके बाद से उनके अलग होने की खबरों को और भी हवा मिल गई है। आपको बता दे काफी दिनों से खबरें आ रही थी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है हालांकि अभी तक ब्रेकअप की खबरों पर कपल ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अर्जुन कपूर के बर्थडे पर एक भी पोस्ट नहीं शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बॉलीवुड के तमाम सितारों ने की थी शिरकत

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। अपने भाई की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जाह्नवी कपूर भी पहुंची थी। बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर कैजुअल लुक में नजर आई । वही अर्जुन कपूर के खास दोस्त आदित्य रॉय कपूर भी बर्थडे बैश में पहुंचे थे। अर्जुन कपूर की बहन सनाया भी बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए पहुंची। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके कजिन मोहित मरवा भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।

Read More-अनंत और राधिका की प्री वेडिंग में बेहद गॉर्जियस लगी Alia Bhatt, सामने आई राहा के मम्मी -पापा की तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts