Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentपति Ranveer Singh के साथ लंदन की सड़कों पर घूमती दिखी प्रेग्नेंट...

पति Ranveer Singh के साथ लंदन की सड़कों पर घूमती दिखी प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, बेबीमून इंजॉय कर रही एक्ट्रेस

लंदन की सड़कों पर दीपिका पादुकोण अपने पति के साथ घूमते हुए दिखाई दी है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

-

Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ लंदन में बेबीमून मनाने पहुंची है। लंदन की सड़कों पर दीपिका पादुकोण अपने पति के साथ घूमते हुए दिखाई दी है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

लंदन की सड़कों पर दिखे दीपिका और रणवीर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का लंदन से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों ही एक दूसरे का हाथ थामे हुए लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दीपिका को ओवरसाइज ब्लैक शर्ट, ब्लू डेनिम और ब्लैक बूट्स में देखा गया है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस और बाइक के साथ कंप्लीट किया दीपिका अपना बेबी बंप प्लान्ट करती हुई नजर आ रही थी। वहीं रणवीर सिंह ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और स्ट्राइप पैंट में देखा गया है।

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द कल्कि 2898 AD में नजर आएंगे यह फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के काॅप यूनिवर्स में भी नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण 3 महीने बाद अपने बच्चों को जन्म देने वाली है।

Read More-शादी से पहले अपने परिवार से मिलने पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, सिंपल लुक में नजर आई एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts