Homeराजनीतिकैबिनेट मंत्री बनाए गए शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

कैबिनेट मंत्री बनाए गए शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ समारोह में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली है।

-

Shivraj Singh Chauhan: राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है इसी के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने भी तीसरी बार पद की शपथ ली है। अब इसी बीच शिवराज सिंह चौहान मोदी कैबिनेट में शामिल हो गए हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ समारोह में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली है। शिवराज सिंह चौहान चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस समय शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा से विधायक हैं।

भारी मतों से दर्ज की थी जीत

शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय सीट से रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की थी।शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय सीट से 8 लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी। शिवराज सिंह चौहान छह बार विधायक और छह बार सांसद रह चुके हैं। इतना ही नहीं चार बार मुख्यमंत्री पद पर भी रह चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान की यह जीत प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पहले नंबर पर इंदौर के शंकर लालवानी है।

शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक करियर

शिवराज सिंह चौहान ने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1972 से की थी सबसे पहले वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। इसके बाद छात्र संघ के अध्यक्ष बने भोपाल में एबीवीपी सचिव बने। भारतीय जनता युवा मोर्चा संयुक्त सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा महासचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय केशरिया हिंदू वाहिनी संयोजक,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान के प्रमुख रहे हैं। वर्ष 1990 में पहली बार शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा से विधायक बने थे। शिवराज सिंह चौहान छह बार विधायक, छह बार सांसद और चार बार सीएम रहे हैं।

Read More-‘हमने BJP से कह दिया है कि…’, खफा होने की खबरों के बीच सामने आया अजीत पवार का बड़ा बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts