Monday, February 16, 2026
Homeराजनीतिमोदी के शपथ समारोह के लिए पहुंचे CM योगी और अमित शाह,...

मोदी के शपथ समारोह के लिए पहुंचे CM योगी और अमित शाह, शाहरुख- अंबानी भी होंगे शामिल

नवनिर्वाचित सांसद की रजिजू और नागपुर से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।

-

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पर की शपथ लेने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी साथ 7:15 पर राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण करेंगे। मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दिग्गजों का ताता लगना शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित सांसद की रजिजू और नागपुर से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।

सीएम योगी और अमित शाह पहुंचे राष्ट्रपति भवन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं गृहमंत्री अमित शाह नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई पड़ोसी देशों के समकक्ष राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। इनमें बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।

शाहरुख और अंबानी भी होंगे शामिल

नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राजनीतिक लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और बिजनेस के लोग भी पहुंचे हैं।अभिनेता शाहरुख खान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं।

Read More-अमेरिका में शाहीन अफरीदी को भारतीय फैंस ने घेरा, वायरल हो वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts