Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीति'मुझे गर्व है आप पर...',किसके जज्बे को प्रियंका गांधी ने किया सलाम

‘मुझे गर्व है आप पर…’,किसके जज्बे को प्रियंका गांधी ने किया सलाम

इंडिया गठबंधन में सीट के बंटवारे पर कांग्रेस के खाते में 17 सिम आई कांग्रेस को इस बार यूपी में 6 सीटों पर जीत मिली है। उत्तर प्रदेश में मिली जीत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम किया है

-

Priyanka Gandhi: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बंपर सीट मिली है और उन्होंने एनडीए को हराते हुए उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल की है। हालांकि फिर भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई क्योंकि उतनी सीटें कांग्रेस को नहीं मिल पाई। इंडिया गठबंधन में सीट के बंटवारे पर कांग्रेस के खाते में 17 सिम आई कांग्रेस को इस बार यूपी में 6 सीटों पर जीत मिली है। उत्तर प्रदेश में मिली जीत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

कार्यकर्ताओं के जज्बे को प्रियंका ने किया सलाम

प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुकदमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नजरबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया।”

चुनाव जनता का है-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे पोस्ट में लिखा,”आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की कीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।” उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे थे जहां से उन्हें बंपर जीत मिली है।

Read More-कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड पर विक्रमादित्य सिंह का आया रिएक्शन, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे कांग्रेस नेता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts