HomeEntertainmentटूटती हुई दूसरी शादी को बचाना चाहती है दलजीत कौर? एक्ट्रेस ने...

टूटती हुई दूसरी शादी को बचाना चाहती है दलजीत कौर? एक्ट्रेस ने शेयर की ऐसी तस्वीर

दलजीत कौर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ऐक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी टूटने नहीं देना चाहती हैं।

-

Daljit Kaur: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दलजीत कौर की दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। दलजीत के पति निखिल पटेल ने शादी को मानने से साफ इनकार कर दिया है। दलजीत सोशल मीडिया पर लगातार एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब इसी बीच दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की ऐक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी बचाना चाहती हैं।

दूसरी शादी बचाना चाहती है दलजीत कौर?

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपना मंगलसूत्र और सगाई की अंगूठी दिखाती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में दलजीत कौर अपने हाथ में मंगलसूत्र रिंग फिंगर में सगाई की अंगूठी पहने हुए हैं। इस फोटो के बैकग्राउंड में रियलिटी सॉन्ग लगाया गया है। दलजीत कौर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ऐक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी टूटने नहीं देना चाहती हैं।fallback

निखिल पटेल ने शादी से किया इनकार

तलाक की खबरों के बीच दलजीत कौर भारत लौट आई है वही अभी हाल ही में इन खबरों को कंफर्म करते हुए दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने दूसरे पति पर एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर का आरोप लगाया था। वही दलजीत कौर के लगाए आरोपों का जवाब देते हुए निखिल पटेल ने दलजीत के साथ अपनी शादी से ही इनकार कर दिया है और उन्होंने दलजीत कौर को केन्या से अपना सामान वापस ले जाने का नोटिस भी भेजा है। आपको बता दे दलजीत कौर निखिल पटेल की पिछले साल ही 10 मार्च को शादी हुई थी। शादी के बाद दलजीत केन्या शिफ्ट हो गई थी।

Read More-गलत तरीके से फोटो खींचने पर पैपराजी पर भड़की ये एक्ट्रेस, लगाई क्लास

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts