T20 World Cup: रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल लेंगे इसमें तो कोई संदेह नहीं है। भारतीय टीम के स्क्वाड में रोहित शर्मा के अलावा यशस्वी जायसवाल को ओपनर बल्लेबाज के तौर पर मौका दिया गया था। लेकिन अभ्यास मैच में अचानक रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल की जगह पर संजू सैमसन को ओपनिंग पर भेज दिया। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा दावा किया है जिसे सुनकर भारतीय फैंस खुश हो गए हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने किया बाद दावा
भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच में नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री कर रहे थे इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग देनी होती तो यशस्वी को ओपनिंग पर उतरा जाता। संजू ने जिस तरह प्रदर्शन किया उसके हिसाब से लग रहा है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलेगा। जिस कारण भारत के लिए T20 विश्व कप 2024 में ओपनिंग पर रोहित शर्मा और विराट कोहली आ सकते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अभ्यास मैच नहीं खेले थे कोहली
बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं बने थे क्योंकि विराट कोहली ने लगभग 15 घंटे का सफर किया था जिस कारण बीसीसीआई ने उन्हें आराम दिया था। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए t20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इसके बाद 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला शुरू होगा।
Read More-हार्दिक पांड्या ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, वार्म मैच में दिखाया विकराल रूप
