HomeEntertainmentदलजीत कौर से अलग होने पर पति निखिल पटेल ने तोड़ी चुप्पी,...

दलजीत कौर से अलग होने पर पति निखिल पटेल ने तोड़ी चुप्पी, अपने रिश्ते को लेकर किए कई चौंकाने वाले खुलासे

दलजीत कौर ने निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर का आरोप लगाया है। वहीं दलजीत कौर के लगाए गए आरोपों पर निखिल पटेल ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

-

Daljit Kaur Nikhil Patel: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। काफी लंबे समय से दलजीत कौर और निखिल पटेल के तलाक की खबरें सामने आ रही थी। अब इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने पति निखिल पटेल पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए हैं। दलजीत कौर ने निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर का आरोप लगाया है। वहीं दलजीत कौर के लगाए गए आरोपों पर निखिल पटेल ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

दलजीत के लगाए आरोपों पर निखिल ने दिया जवाब

दलजीत कौर और अपने रिश्ते के खत्म होने पर निखिल पटेल ने चुप्पे तोड़ते हुए कहा,”इस साल जनवरी में दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़कर इंडिया वापस जाने का फैसला किया, जिसकी वजह से हम अलग हो गए। हम दोनों को एहसास हुआ कि हमारे परिवार की नींव उतनी मजबूत नहीं थी जितनी हमने उम्मीद की थी। दलजीत के लिए केन्या में रहना मुश्किल हो गया। दलजीत केन्या में अपनी लाइफ के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही थी। इंडिया में अपने करियर और लाइफ को याद करने से दलजीत और हमारे परिवार के बीच और दूरी होती चली गई। हमारे दोनों के कल्चर को लेकर भी काफी चीजें मुश्किल हो रही थी। मेरी बेटियों की एक मां है जो उनके बीच के रिश्ते की परवाह किए बिना चली गई।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

अलग हो गए हैं दलजीत और निखिल!

दलजीत कौर और निखिल पटेल अलग हो गए हैं। आगे निखिल पटेल ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि,”दलजीत ने जिस दिन जाने का फैसला किया, उस दिन उसने मुझे और अपने बेटे के स्कूल में बताया कि वह अपना बचा हुआ सामान लेने के अलावा केन्या वापिस आने का कोई भी प्लान नहीं बना रही हैं। उन्होंने कहा कि दलजीत का इस तरह इंडिया आना हमारे रिश्ते का अंत जैसा है।” आपको बता दे दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी 1 साल के अंदर ही टूट गई। पिछले साल ही दलजीत और निखिल ने दूसरी शादी की थी।

Read More-Video: घूंघट खोलकर नई नवेली दुल्हन ने किया इतना जबरदस्त डांस, देखते रह गए ससुराल वाले

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts