Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentशादी के 4 महीने बाद पत्नी के साथ हनीमून पर निकले सानिया...

शादी के 4 महीने बाद पत्नी के साथ हनीमून पर निकले सानिया मिर्जा के एक्स पति शोएब मलिक, शेयर की तस्वीरें

शोएब मलिक और सना जावेद का निकाह 4 महीने पहले हुआ था अब दोनों हनीमून पर निकल पड़े हैं। जहां से शोएब मलिक ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

-

Shoaib Malik: पाकिस्तान के क्रिकेटर और सानिया मिर्जा के एक पति शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ तलाक के बाद शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ निकाह किया। शोएब मलिक और सना जावेद का निकाह 4 महीने पहले हुआ था अब दोनों हनीमून पर निकल पड़े हैं। जहां से शोएब मलिक ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

पत्नी के साथ न्यूयॉर्क गए शोएब मलिक

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी नई वाइफ सना जावेद के साथ न्यूयॉर्क हनीमून पर गए हुए हैं। जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों विंटर आउटफिट में नजर आ रहे हैं। शोएब मलिक और सन जावेद की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सना जावेद पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

शोएब मलिक ने की है तीन शादी

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक ने एक दो नहीं बल्कि तीन शादी की है। शोएब मलिक की पहली शादी आयशा सिद्दीकी के साथ हुई थी। इसके बाद उन्होंने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी की। सानिया और शोएब का एक बेटा भी है। सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ निकाह कर लिया।सानिया मिर्जा से 14 साल का रिश्ता खत्म कर 41 साल के शोएब अब 30 साल की पाकिस्तानी अदाकारा सना जावेद के शौहर बन चुके हैं।

Read More-तलाक की खबरों के बीच किस ‘मिस्ट्री बॉय’ के साथ घूमती हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts