HomeEntertainmentभारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने किया मतदान, एक्टर ने...

भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने किया मतदान, एक्टर ने जताई खुशी

उन्होंने अपना मतदान करते हुए जनता से वोट डालने की अपील की है। भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया है। मतदान करने के बाद अक्षय कुमार ने खुशी जाहिर की है।

-

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान शुरू हो गए हैं। आज 20 मई 2024 को मुंबई में मतदान किया जा रहा है। वही मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी मतदान करने पहुंचे हैं। सुबह 7:00 बजे पोलिंग बूथ पर बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार मतदान करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपना मतदान करते हुए जनता से वोट डालने की अपील की है। भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया है। मतदान करने के बाद अक्षय कुमार ने खुशी जाहिर की है।

सुबह 7 बजे पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे अक्षय कुमार

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार सुबह 7:00 बजे ही वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर चले गए थे। जहां उन्होंने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत की और उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो मैंने इसी बात को ध्यान में रखते हुए वोट दिया है। भारत को उसी के लिए वोट करना चाहिए जो उन्हें सही लगता है मुझे लगता है कि मतदान का प्रतिशत अच्छा होगा। मैं 7:00 बजे सुबह यहां आ गया था जब पोलिंग बूथ खुल चुका था और करीम 500 -600 लोग अंदर थे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मुझे बहुत अच्छा लगा-अक्षय कुमार

मतदान को लेकर अक्षय कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगा अद्भुत लगा साथी स्माइल करते हुए उन्होंने अपनी उंगली दिखाई। जब उनसे लंबी लाइन में खड़े होकर वोट डालने के बारे में पूछा गया तो अक्षय कुमार ने कहा क्या करूं लाइन तोड़कर निकल जाऊं? आपको बता दें अक्षय कुमार के अलावा जाह्नवी कपूर भी वोट डालने पहुंची थी।

Read More-शिवांगी जोशी के साथ कुशाल टंडन ने अपने रिश्ते को किया कंफर्म? एक्ट्रेस के बर्थडे पर लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts