Tulsi Mala Niyam: हिंदू धर्म में माला का जाप करना बहुत ही शुभ और विशेष माना जाता है। तुलसी के पौधे की तरह तुलसी की माला कभी बहुत विशेष महत्व होता है मानता है कि तुलसी की माला धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सभी संकट मिट जाते हैं। तुलसी की माला पहनने वाले व्यक्ति का मां भी भक्ति में लगा रहता है और श्री हरि विष्णु प्रसन्न होते हैं। अगर आप गले में तुलसी की माला पहनना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि किस दिन और किस समय तुलसी की माला धारण करनी चाहिए।
किस समय पहननी चाहिए तुलसी की माला?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की माला धारण करने के लिए प्रदोष काल को शुभ माना गया है। प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद शाम के समय तुलसी की माला पहननी चाहिए। इसके अलावा सोमवार गुरुवार और बुधवार को भी तुलसी की माला धारण कर सकते हैं। भूलकर भी तुलसी की माला रविवार या अमावस्या को धारण नहीं करनी चाहिए। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है इसीलिए इसका पूजन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
तुलसी की माला धारण करने के सही नियम
-तुलसी माला धारण करने वाले जातक को तामसिक भोजन यानी लहसुन प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
-अगर आपने तुलसी की माला धारण कर रखी है तो आपको कभी भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी।
-यदि किसी कारणवश तुलसी की माला को गले से उतर जाता है तो उसे दोबारा धारण करने से पहले गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लेना चाहिए। माला को दोबारा धारण करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-भूलकर भी मनी प्लांट के साथ नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है नुकसान
