Mukhtar Ansari Son Abbas Ansari: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी इन दिनों जेल में बंद है वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे। अब उन्होंने अपने पिता के चालीसवां में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अंतिम जमानत की मांग की है। अब्बास के वकील कपिल सिब्बल ने इस केस पर जल्द सुनवाई की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार (3 मई) को जेल में बंद अब्बास की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हुआ था अब्बास एक साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद है|
कासगंज जेल में बंद है अब्बास अंसारी
यूपी की कासगंज जेल में अब्बास अंसारी बंद है। मुख्तार की मौत की जानकारी भी उसे जेल में ही देती गई थी जिसके बाद वह रोने लगा था। अब्बास अंसारी ने बहुत कोशिश की कि उसे अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 30 मार्च को मुख्तार अंसारी का शव उनके पैतृक गांव गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान की मौत हो गई।
परिवार ने धीमा जहर देने का लगाया था आरोप
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद परिवार ने उसे जेल में धीमा जहर देने का आरोप लगाया था। आल्हा की परिवार के दावों का प्रशासन एक खंडन करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ कर दिया गया था कि मुख्तार अंसारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
Read More-आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को पीएम मोदी ने दी चुनौती, कहा-‘वो लिख कर दे कि…’
