Monday, February 23, 2026
Homeखेलहार्दिक पांड्या को इरफान पठान ने लगाई फटकार, कहा ‘आखिरी ओवर में...

हार्दिक पांड्या को इरफान पठान ने लगाई फटकार, कहा ‘आखिरी ओवर में गेंदबाजी…’

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या अपनी कुछ फैसलों से सभी को हैरान कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या के एक फैसले की वजह से मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा।

-

IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात को पहली बार चैंपियन बनाया था जिसके बाद दूसरी बार भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंच गई थी। इसके बाद अब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया है। लेकिन आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या अपनी कुछ फैसलों से सभी को हैरान कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या के एक फैसले की वजह से मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा।

हार्दिक पर भड़के इरफान पठान

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या के इस फैसले से सभी लोग हैरान रह गए थे। हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में चेन्नई के खिलाफ 26 रन खर्च कर दिए इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ आखिरी ओवर की आखिरी चार गेंद में तीन छक्के की मदद से 20 बना दिए। इसके बाद इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए हार्दिक पांड्या को इस फैसले पर फटकार लगाई है और लिखा “आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या ने आकाश मधवाल की गेंदबाजी पर विश्वास की कमी और डेथ ओवर गेंदबाज के रूप में उनके कौशल की कमी को दर्शाया।”

20 रन से हारी मुंबई

हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में जो 26 रन खर्च करती है उसका प्रभाव मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के दौरान पता चला है। क्योंकि रोहित शर्मा के शानदार शतक के बावजूद भी मुंबई इंडियन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच को 20 रन से गवा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को लोग खूब खरीद खोटी सुना रहे हैं और उनकी कप्तानी पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

Read More-MI vs CSK के मैच में हुआ बवाल! अंपायर से भिड़ गए पोलार्ड और टीम डेविड

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts