IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली हमेशा से क्रिकेट खेलते आए हैं। वही रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए पिछले 16 साल से खेल रहे हैं। लेकिन इस बार आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस ने कप्तानी ले ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ने का प्लान बना रहे हैं। क्या रोहित शर्मा मुंबई छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बनेंगे? इस सवाल का जवाब चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने मजाक भरे अंदाज में दिया है।
आईपीएल में एक साथ खेलेंगे रोहित और विराट?
हाल ही में जब चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू से सवाल करते हुए पूछा गया कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं? इसके बाद सीएसके के पूर्व क्रिकेट सीएसके के पूर्व क्रिकेट अंबाती रायडू ने मजाक करते हुए जवाब दिया और कहा “मुझे नहीं पता कि आरसीबी को रोहित की जरूरत है या नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि आपको एक हेडलाइन की जरूरत है।” अभी तक इस तरह की कोई भी बात सामने नहीं आई है। फिलहाल आईपीएल 2024 में विराट कोहली आरसीबी और रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेल रहे हैं।
अंबाती रायडू ने किया था बड़ा दावा
जब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया तब चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने दावा करते हुए कहा था कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं और उन्हें धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में ही ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में युवा कप्तान को चुन लिया है।
Read More-T20 वर्ल्ड कप में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका! IPL में खुद को नहीं कर पा रहे साबित
