Sunday, December 7, 2025
Homeदेशबाढ़ का जायजा लेने पहुंचे विधायक पर लोगों का फूटा गुस्सा,महिला ने...

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे विधायक पर लोगों का फूटा गुस्सा,महिला ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे विधायक को देखकर लोगों का गुस्सा फूट गया और सभी लोग विधायक पर बरसने लगे। ग्रामीणों ने विधायक से कई सारे सवाल भी किए।

-

JJP MLA Slap: देश में हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बाढ़ की समस्या बढ़ती ही जा रही है दिल्ली समेत हरियाणा में बाढ़ से जनता परेशान हो गई है। इसी बीच हरियाणा से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला ने जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया है। जिसके बाद लोगों ने विधायक के साथ धक्का-मुक्की भी की है। दरअसल बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे विधायक को देखकर लोगों का गुस्सा फूट गया और सभी लोग विधायक पर बरसने लगे। ग्रामीणों ने विधायक से कई सारे सवाल भी किए।

महिला ने विधायक को जड़ा जोरदार थप्पड़

दरअसल विधायक ईश्वर सिंह चीका क्षेत्र में घग्गर नदी का बांध टूटने के बाद गांव से भरे पानी पैदा हुए हालत का जायजा लेने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनसे कई सारे सवाल किए। ग्रामीणों ने कहा कि अब 5 साल बाद क्या लेने आए हो? जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एक महिला ने विधायक ईश्वर सिंह पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते हैं विधायक

वही इस घटना पर विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की वह हालात का जायजा लेने गांव गए थे जहां पर जलभराव से नाराज महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर अटैक कर दिया। हालांकि विधायक ने आगे यह भी कहा है कि वह महिला के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग कितने गुस्से में दिख रहे हैं।

Read More-Video: दो युवकों ने बाढ़ में कूदकर पेश की इंसानियत की मिसाल, जान पर खेलकर बचाई आवारा कुत्ते की जान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts