MS Dhoni: 42 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 खेल रहे हैं। लेकिन इस बार महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में दो मैच खेले थे जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए थे। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल 2024 में अपना तीसरा मैच खेला है। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से गदर मचा दिया है।
धोनी ने दिखाया आक्रामक अंदाज
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब शिवम दुबे आउट हो गए उसके बाद आईपीएल 2024 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। महेंद्र सिंह धोनी ने आते ही एक चौका लगाया। इसके बाद खलील अहमद ने महेंद्र सिंह धोनी का कैच छोड़ दिया। लेकिन अंत के ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने दो छक्के और दो चौके की मदद से 20 रन बना दिए। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की नाबाद पारी खेली है। इस पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले हैं। जिस कारण इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी का स्ट्राइक रेट 231.25 था।
The Punch.ev Electric Striker of the Match between @DelhiCapitals & @ChennaiIPL goes to MS Dhoni#TATAIPL | @Tataev | #PunchevElectricStriker | #BeyondEveryday | #DCvCSK pic.twitter.com/xcxMA7zOhS
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2024
चेन्नई को मिली हार
ऋतुराज गायकवाड़ के खिलाफ ऋषभ पंत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिस कारण कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना दिए। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज 20 ओवर में सिर्फ 171 रन बना पाए। जिस कारण चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रन से हार का सामना करना पड़ा है
Read More-दामाद की कप्तानी छिनने के बाद बौखलाए शाहिद अफरीदी, कहा ‘रिजवान सबसे बेहतर थे लेकिन बाबर…’
