HomeवायरलVideo: सिंदूरस लिपस्टिक और बिंदी लगाकर मेट्रो में पहुंचा शख्स, किया ऐसा...

Video: सिंदूरस लिपस्टिक और बिंदी लगाकर मेट्रो में पहुंचा शख्स, किया ऐसा काम देखकर हैरान हुए लोग

एक व्यक्ति को हाल ही में सिंदूर, लिपस्टिक और बिंदी के साथ दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

-

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियो वायरल हुआ करते हैं। दिल्ली मेट्रो के अंदर से अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती है कभी लड़कियों का अश्लील डांस तो कभी कपल की अजीबोगरीब हरकतें सामने आ रही हैं। हालांकि अब इसी बीच मेट्रो का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। एक व्यक्ति को हाल ही में सिंदूर, लिपस्टिक और बिंदी के साथ दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

सिंदूर और लिपस्टिक लगाकर पहुंचा शख्स

दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स मांग में सिंदूर ,माथे पर बिंदी और ओठो पर लिपस्टिक लगाए हुए मेट्रो के अंदर चढ़ता है थोड़ी देर बाद वह एक महिला यात्री से सीट खाली करने के लिए कहता है ताकि वह महिला की सीट पर बैठ सके। महिला यात्री कुछ समझ नहीं पाने की वजह से सीट खाली कर देते हैं। हर कोई उस यात्री को गौर से देखने लगता है हालांकि कुछ यात्रियों को हंसते हुए भी देखा गया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R.K.R.A.M.A.A.D💕 (@rkramaad_009)

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”ऐसे लोगों को मेट्रो में सफर करने से बैन कर देना चाहिए।” वहीं दूसरे ने लिखा, “फेमस होने के लिए ये बेहद फर्जी तरीका है। ऐसा करना थोड़ा अजीब है। लोगों को अट्रैक्शन तो जाता है लेकिन इससे नेगेटिव इंपैक्ट भी जाता है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “वायरल होने के लिए कुछ भी, अभी तो हद ही पार कर दी है इन लोगों ने।”

Read More-वर्ल्ड कप में आमने-सामने होते ही IPL की दुश्मनी भूले विराट और नवीन, लगाया एक-दूसरे को गले

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts